{"_id":"61afad2bcb6d4f13b8170da1","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6683006132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मोहारी में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहारी निवासी रमेश वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार को बेटी सोनी (15) घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने फांसी लगा ली। खेत से लौट कर आने पर उसे फंदे से लटका देखा तो उतारकर तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रमेश ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उसकी शादी को लेकर तरह-तरह के ताने देते थे। इससे बेटी परेशान चल रही थी। इसी से आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।