{"_id":"61ae6158dc09417923676ce3","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6681157172","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए डॉ.भीमराव आंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए डॉ.भीमराव आंबेडकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखे। साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
एलजी गार्डन में हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता संतोष वाल्मीकि ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दलितों, शोषितों के उत्थान और आम नागरिकों को उनके अधिकारी दिलाने का काम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने किया। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, महामंत्री शिव सिंह भारती, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, अर्पित चौहान आदि ने संबोधित किया।
एकलव्य सेवा समिति ने परिनिर्वाण दिवस मनाया
बिधूना संवाद के अनुसार कस्बे में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान दिबियापुर रोड स्थित एकलव्य कल्याण सेवा समिति के कार्यालय पर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, कुलदीप कठेरिया, रमेश गुप्ता, ध्यान सिंह शाक्य, नरेश कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।