फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

बसों में नहीं मास्क और दो गज दूरी का पालन

Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 05एयूआरपी17- रोडवेज की बस में बिना मास्क के बैठे यात्री। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर लोग चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा है। इसके बाद भी रोडवेज की बसों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लंबे रूट की बसों में बेधड़क लोग अनदेखी कर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

औरैया डिपो आने वाली बसों दिल्ली, इटावा, आगरा से यात्री सफर कर पहुंच रहे हैं। इन डिपों की बसों में लोग कोविड नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। खचाखच भरी बसों में लोग संक्रमण से अनजान नजर आए। सोमवार को डिपो पहुंची कई बसों में लोग बिना मास्क के दिखे। कानपुर जाने वाली औरैया डिपो की बस में सवारियां चढ़ीं। सभी सीट पर बैठे, परिचालक ने सवारियों की गिनती की। इस दौरान न तो परिचालक मास्क लगाए था और न सवारियों को मास्क लगाने के लिए कहा। कुछ देर बाद बस कानपुर के लिए रवाना हुई। डिपो परिसर में किसी भी यात्री की जांच नहीं हो रही है। सैनिटाइजर के लिए यात्री प्रतीक्षालय में लगी मशीन भी खराब पड़ी है। कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर और नए वायरस को लेकर डिपो में लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। डिपो सूत्रों के अनुसार तो डिपो में लंबे रूटों से आने वाली बसों की धुलाई पानी से की जा रही है। सैनिटाइजर नाम की चीज डिपो अधिकारी व कर्मचारी भूल चुके हैं।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह यात्रियों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करें। साथ ही वह स्वयं मास्क लगाकर डिपो आएं। - आरएस चौधरी, एआरएम
स्वयं बिना मास्क, तो दूसरों को कैसे करेंगे प्रेरित
डिपो के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी मास्क को भूल बैठे हैं। ऐसे में डिपो की बसों में जाने वाले चालक-परिचालक भी मास्क लगाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। जबकि चालक-परिचालक और कर्मचारी बिना मास्क घूम रहे हैं तो वह दूसरों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गाइडलाइन तय
- रोडवेज बसों में निर्धारित सीटों पर सवारियां बैठाने के बाद किसी को खड़ा करके सफर नहीं करवाएं।
- रोडवेज के चालक, परिचालक अपने पास सैनिटाइजर रखेंगे और मास्क भी पहनेंगे।
- परिचालक टिकट बनाने के दौरान ही यात्रियों को मास्क पहनकर बैठने को कहेंगे।
- बसों की हर फेरे के बाद सफाई होगी, ताकि गंदगी नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed