{"_id":"61ad0af16ff51d643d6dcb9d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp667926078","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांधकर चालक को फेंका, ई-रिक्शा लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बांधकर चालक को फेंका, ई-रिक्शा लूट ले गए
विज्ञापन
ोटो 05एयूआरपी36- अस्पताल में जानकारी देता पीड़ित ई-रिक्शा चालक गणेश
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रविवार की सुबह सवारी बनकर बैठे दो लुटेरों ने सांई मंदिर के पास चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। साथ ही उसके पास मौजूद नगदी व ई-रिक्शा लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
सुबह लगभग छह बजे ई-रिक्शा चालक गांव जैतापुर निवासी गणेश (35) पुत्र कामता प्रसाद अपने गांव से रिक्शा लेकर औरैया आ रहा था। जैसे ही वह इंडियन ऑयल चौकी के पास पहुंचा ही था कि तभी सड़क किनारे खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे सांई मंदिर जाने के लिए कहा। जिस पर गणेश उन्हें लेकर इटावा रोड पर स्थित सांई मंदिर की तरफ चल दिया। अभी ई-रिक्शा सांई मंदिर के पहले मधुपुर नहर के पास पहुंचा ही था कि तभी सवारी बनकर बैठे दोनों लुटेरों ने चालक पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। यही नहीं, उसके हाथ-पैर बांधकर नहर किनारे फेंक दिया और ई-रिक्शा लेकर भाग गए।
इस बीच उधर से गुजरे राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बंधे पड़ा देख उसके हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। जहां पीड़ित चालक ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घायल चालक को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में सीओ सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।