फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दिव्यांग बालिकाओं को 200 रुपये प्रतिमाह मिलेगा भत्ता

Thu, 21 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए स्टाइपेंड फॉर गर्ल्स योजना शुरू की गई है। इसके तहत परिषदीय, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिकाओं को 200 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। योजना को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1265 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 810 प्राथमिक विद्यालय, 206 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 249 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिकाओं को 200 रुपये प्रतिमाह की दर से भत्ता दिया जाएगा। योजना का पात्र बनने के लिए लाभार्थी को न्यूनतम 40 प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक से दिव्यांग छात्राओं की सूची एकत्रित की जाएगी। इसके बाद अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय कमेटी के सामने रखा जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा सत्र में 100 दिव्यांग बालिकाओं को भत्ता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें 200 रुपये प्रतिमाह की दर से भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के अनुमोदन के बाद मिलेगा लाभ
योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की गई है। इसमें एक नामित मजिस्ट्रेट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शामिल हैं। कमेटी के अनुमोदन के बाद भत्ता दिया जाएगा। -विनीता दीक्षित, जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed