{"_id":"616dbbe45e0f4112b2647047","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp658976232","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में 1280 मतदेय स्थलों पर कराया जाएगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में 1280 मतदेय स्थलों पर कराया जाएगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा में 1280 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 1200 से अधिक मतदाता किसी भी बूथ पर नहीं रहेंगे। जिसके चलते इस बार 153 नए बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों को भारत निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिल गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर इस बार आयोग ने निर्देश दिए थे कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके चलते नए सिरे से मतदेय स्थल बनाए गए। पिछले विधानसभा चुनाव में 829 मतदान केंद्र व 1127 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इस बार मतदान केंद्र की संख्या 855 व मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाकर 1280 पहुंच गई है। 153 नए मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा मतदेय स्थल बिधूना व औरैया विधानसभा में बनाए गए हैं। इन सभी बूथों की सूची आयोग को भेजी गई थी, जिसे अनुमोदन मिल गया है।
मतदाता बनाने के लिए एक नवंबर से चलेगा अभियान
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नवंबर से पुनरीक्षण अभियान चलेगा। पूरे माह चलने वाले इस अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। जबकि जिन मतदाताओं की मृृत्यु हो चुकी है या उनका निवास स्थान बदल गया है, ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए भी जाएंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को विशेष दिवस का आयोजन होगा। जिसमें बीएलओ मतदेय स्थलों पर बैठकर मतदाताओं की समस्याओं का निवारण करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभावार बूथ व मतदाता एक नजर में
---------------
विधानसभा बूथ मतदाता
बिधूना 470 357902
दिबियापुर 393 316554
औरैया 417 327276
--------------------------------
योग 1280 1001732