{"_id":"616c72059038ed0b7d6952fa","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp658778288","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी ने मनाया पुत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी ने मनाया पुत्री का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने रविवार को बड़ी बेटी स्तुति का आठवां जन्मदिन ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आनेपुर में मनाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी बेटी के जन्मदिन पर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना सुखमय है। कहा कि वृद्धजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। जो भी वृद्धजन अपने परिवार से अलग रहते हैं, उनकी आर्थिक मदद करते रहना चाहिए। हमने जिस तरीके से छोटी बेटी का जन्मदिन मनाया था, उसी तरह बड़ी बेटी का भी जन्मदिन वृद्धजनों के साथ मनाना चाह रहे थे। इसी वजह से सभी लोग वृद्ध आश्रम में उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि जिन वृद्ध जनों के साथ उनका परिवार नहीं है उनके साथ हम हैं। यहां का प्रशासन हमेशा साथ में है। उन्होंने वृद्ध जनों को उपहार वितरण किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी के पिता शिवप्रसाद व जिलाधिकारी की पत्नी श्रीमती उषा वर्मा अपने परिवार के साथ तथा वृद्ध आश्रम प्रबंधक सौरव बाजपेई, नरेंद्र पाल, सुशील कुमार, हरदीप सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।