{"_id":"614e20148ebc3e04de618590","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp654258856","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी 38- मृतक हर्ष मिश्रा फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सरकारी काम खत्म कर दिल्ली से उत्तरकाशी पहुंचे लेखपाल की कार उत्तरकाशी की तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी व गंगनानी के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार लेखपाल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को मोहल्ला सत्तेश्वर तिलक नगर निवासी सदर तहसील के लेखपाल विशाल कुशवाह (34) अपनी कार से शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी चालक हर्ष मिश्रा (32) के अलावा स्टांप वेंडर मोहल्ला बनारसीदास निवासी रमेश सिंह व मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी रिशेष उर्फ अंशुल (29) पुत्र राजेश कुमार के साथ तहसील में चल रहे स्वमित्र योजना के मैप बनाने के काम के संबंध में दिल्ली गए थे। जहां से यह चारों गुरुवार शाम को घूमने के लिए मसूरी चले गए। इसके बाद सभी लोग गंगा स्नान के लिए उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री के लिए चल दिए। जहां 23 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे लेखपाल की कार भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से हर्षिल-गंगोत्री की तरफ जा रही थी। तभी डबरानी व गंगनानी के बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे कार चालक हर्ष मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवारों में लेखपाल विशाल कुशवाह, रमेश सिंह व रिशेष गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनेरी के अलावा 108 सेवा व गंगनानी में तैनात एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। जहां सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भटवाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तरकाशी जिले के परिचालन केंद्र की ओर से औरैया जिला प्रशासन को दुर्घटना के संबंध में मेमो के माध्यम से देर रात ही सूचना भेज दी गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि लेखपाल को स्वमित्र योजना के तहत बनाए जा रहे मैप के संबंध में दिल्ली स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के कार्यालय भेजा गया था। घायलों की मदद के लिए मौके पर पांच सदस्यीय रेवेन्यू टीम भेजी गई है। उधर, हर्ष की मौत की खबर घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हर्ष के तीन साल की एक पुत्री भी है।