फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

बुखार पीड़ित महिला की मौत, हंगामा

Fri, 24 Sep 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-23एयूआरपी-2- महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर, हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
एरवाकटरा (औरैया)। कस्बा स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती बुखार पीड़ित महिला की मौत हो गई। पति व परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराने के साथ कार्रवाई की मांग की गई है। बाद में सीएमओ के निर्देश पर संरक्षक समेत चार डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी तालिब खां ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे पत्नी मरियम को बुखार आने पर एरवाकटरा के एमडी हेल्थकेयर एवं पॉली क्लीनिक में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने जांच के बाद पत्नी को भर्ती करने के लिए कहा। आरोप है कि इलाज के दौरान गलत दवाएं देने से पत्नी की हालत बिगड़ गई और रात करीब तीन बजे उसकी सांसें थम गईं। मरियम की मौत होते ही अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ शव छोड़ कर भाग गए। महिला की मौत की सूचना मिलते ही सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व परिजन एकत्र हो गए। परिजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पति तालिब ने शव का पोस्टमार्टम करा कर इलाज करने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल
औरैया संवाद के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते जगह-जगह झोलाछाप ने क्लीनिक खोल रखी हैं। कई अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हैं। एरवाकटरा में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मोहित यादव ने की जांच में क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। प्रभारी ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने क्लीनिक में कार्यरत डॉ. यूपी पाल, डॉ. संजीव पाल, डॉ. रिम्पी सिंह, डॉ. अवनीश पाल और संरक्षक सोनू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed