{"_id":"6115187a8ebc3e7b890c2d1e","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp645753024","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 करोड़ से बनेंगे अछल्दा-महेवा व भीखेपुर-जुहीखा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 करोड़ से बनेंगे अछल्दा-महेवा व भीखेपुर-जुहीखा मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में जर्जर पड़े मार्गों को दुरुस्त किए जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से शासन को भेजे गए दो सड़कों के प्रस्तावों पर स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही बजट जारी होते ही इन पर काम शुरू किया जाएगा।
जिले मे अछल्दा-महेवा मार्ग व भीखेपुर-जुहीखा मार्ग के कई सालों से जर्जर हालत में होने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में तो इन मार्गों पर चलना भी दूभर हो जाता था। गड्ढ़ों में पानी भर जाने से इन मार्गों से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के गड्ढ़ों में फंसने व दो पहिया वाहनों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। क्षेत्रीय लोगों की ओर से भी इन मार्गों को बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन से लगातार मांग की जा रही थी। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इन सड़कों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण के लिए शासन को लगभग 65 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। अब बजट आने का इंतजार है। बजट आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
जिम्मेदार बोले
शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर संस्तुति मिल गई है। बजट आने के बाद इन दोनों सड़कों पर काम शुरू करा दिया जाएगा। अनुबंध गठन करने की कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। अब विभाग को सिर्फ बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
- अमित शुक्ला, जेई, पीडब्ल्यूडी