फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

नियुक्ति पत्र पाकर खिले 35 शिक्षकों के चेहरे

Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 23एयूआरपी17- दिव्यांग शिक्षक को नियुक्ति पत्र देते राज्यमंत्री लाखन सिंह - फोटो : AURAIYA
औरैया। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त भर्ती पदों पर 35 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सदर ब्लॉक सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कृषि राज्यमंत्री ने 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। जिन्हें पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे खिले उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र पाने को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता देखने को मिली। कार्यक्रम 12 बजे तय था। अभ्यर्थी 11 बजे से ही ब्लॉक सभागार पहुंचे। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दीपक कुमार, अंशिता, अंशू पोरवाल, आमिर, विपिन कुमार, प्रहलाद कुमार, रेनू गौतम, संजीव कुमार, अमित कुमार, माधवी अवस्थी, शारदा देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शेष को बीएसए ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कुल 35 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम सफल बनाने में एबीएसए अरुण, रविकेश, सपना सिंह, जीतू उपाध्याय, धर्मेद्र सेंगर, शलभ अग्रवाल, अजीत अवस्थी, कौशलेंद्र सिंह ने योगदान दिया।
दिव्यांग शिक्षक के हौसलों को सभी ने सराहा
सदर ब्लॉक सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में दोनों हाथों से दिव्यांग आमिर को देख सभी हतप्रभ दिखे। 2007 में बिजली के करंट लगने से आमिर के दोनों हाथों हाथ खराब हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने पूरी लगन और तत्परता के साथ पढ़ाई करके इस मुकाम तक पहुंचे। उनकी खास बात यह है कि आधे हाथ में रबर लगाकर कॉपी लिखने के साथ ब्लैक बोर्ड पर फर्राटेदार स्पीड से लिख सकते हैं। इससे पहले वह जिला पंचायत इंटर कॉलेज में साइंस के अध्यापक पद पर संविदा पर पढ़ा रहे थे। राज्यमंत्री लाखन सिंह व जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने भी पीठ थपथपा उनका उत्सावर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा की अलख जगाना प्राथमिकता
शिक्षा की अलख जगाना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकारी और प्राइवेट की खाई को कम करने का हर संभव प्रयास करेंगी। सरकार शिक्षा में सुधार के लिए तमाम प्रयास कर रही है।

-दिव्या बाजपेई, नवनियुक्त शिक्षक
नौनिहालों को पढ़ाना ही मकसद
सरकारी स्कूलों में पढ़कर यहां तक पहुंची हूं। नौनिहालों की शिक्षा-दीक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी। सरकार शिक्षा में सुधार के लिए सरकार के प्रयास भी काफी कर रही है।
-रेनू गौतम, नवनियुक्त शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed