फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

सवारियां न बैठाने पर चालक-परिचालक हुए रुटऑफ

Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। डिपो की अधिकांश बसें जर्जर हालत में हैं। आए दिन विभिन्न रुटों पर बसों के खराब होने से यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। आगरा रुट पर फिरोजाबाद के पास खराब हुई बस की सवारियों को न बैठाने की शिकायत पर एआरएम ने बस के चालक व परिचालक के खिलाफ रुटऑफ की कार्रवाई की है। वहीं, लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे तीन संविदा चालक की सेवाएं समाप्त की और दो स्थायी चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की।
विज्ञापन

औरैया से आगरा रुट पर संचालित होने वाली एक बस के परिचालक विकास पांडेय ने केंद्र प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 29 जून 2021 को आगरा से लौटते समय फिरोजाबाद से पहले उसायनी के पास बस में आई खराबी के चलते बंद हो गई थी। प्रयासों के बाद भी ठीक न होने पर यात्रियों को परेशानी हुई। इसी दौरान औरैया डिपो की बस संख्या यूपी 79टी/4291 जो आगरा से औरैया आ रही थी। जिसे रोकने का इशारा किया। चालक ने बस रोकी। जब खराब खड़ी बस की सवारियों को लेकर जाने के लिए कहा तो चालक व परिचालक बिना सवारियां लिए आगे बढ़ गए। जिस पर खराब खड़ी बस की सवारियों ने उसके साथ अभद्रता की और पैसे वापस करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि परिचालक की शिकायत पर मामले की जांच कराई। जिसमें सत्यता पाए जाने पर लापरवाही बरतने वाले चालक व परिचालक के खिलाफ रुटऑफ की कार्रवाई की गई है। निर्देशित किया गया है कि अग्रिम आदेशों तक उन्हें बस के संचालन से दूर रखा जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे दो नियमित परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और तीन संविदा चालकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed