{"_id":"60f07c098ebc3e8596089d4e","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6404211101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार(औरैया)। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर चढ़ते वक्त किसान का पैर फिसल गया। जिससे उसकी रोटावेटर के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
बेला थाना क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी राम सरोवर(43) गुरुवार सुबह आठ बजे खेत पर जुताई कराने के लिए गया था। पड़ोसी बेचेलाल के खेत में ट्रैक्टर चालक अहिबरन रोटावेटर से खेतों की जुताई कर रहा था। इसी बीच राम सरोवर भी वहां जा पहुंचा और चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। जिससे उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में गया। ट्रैक्टर चालक जब तक ट्रैक्टर रोकता, वह बुरी तरह से घायल हो गया। किसान के रोटावेटर में फंसने की जानकारी मिलते ही आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान भी दौड़ कर मौके पर जा पहुंचे। जब तक लोग राम सरोवर को रोटोवेटर से निकालते, उसकी मौत हो गई। खेत पर मौजूद किसानों ने परिजनों और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मौत से परिजन बेहाल
मृतक किसान के पिता अनिरुद्ध कठेरिया ने बताया कि उसका पुत्र राम सरोवर घर की सारी खेती संभालने के साथ घर की जिम्मेदारी संभालता था। गुरुवार को वह घर से बाजरा की बुवाई कराने की बात कह निकला था। हादसे के बाद पत्नी ज्योति व बच्चे अजय (7), आर्यन (4) व बेटी संस्कार (3) का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। पड़ोसी व परिजन बच्चों को ढांढस बंधाते नजर आए।