{"_id":"60de0ec98ebc3ebf2103c0c4","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6377066100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखन में औरैया के स्वास्तिक व अदिति प्रांत में अब्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखन में औरैया के स्वास्तिक व अदिति प्रांत में अब्बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त की ओर से पांच जून को पर्यावरण दिवस पर वर्चुअल आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। इसमें औरैया जिले के स्वास्तिक अग्निहोत्री व अदिति सोनी अव्वल रहीं।
भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त के प्रांतीय महासचिव अशोक त्रिपाठी ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रांत के कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्गों में हिंदी एवं अंग्रेजी में आयोजित की गई थी। जूनियर वर्ग में हिंदी निबंध लेखन में सुदिति ग्लोबल अकादमी औरैया के छात्र स्वास्तिक अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद के अनमोल अग्रवाल ने द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय इटावा की अन्विता चौधरी ने तृतीय, एवीएम उन्नाव के छात्र आकर्षित अवस्थी ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
वहीं, दूसरी ओर अंग्रेजी निबंध लेखन में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ औरैया की छात्रा अदिति सोनी ने प्रथम स्थान, चींटेल्स स्कूल रतनलाल नगर कानपुर के हर्षित छाबड़ा ने द्वितीय, पान कुंअर इंटरनेशनल स्कूल इटावा की समीक्षा यादव ने तृतीय, इसी स्कूल की आराध्या राय ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
औरैया जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रांतीय महासचिव अशोक त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रमेश शुक्ला, औरैया शाखा के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, सचिव अंकित गहोई व वित्त सचिव हरमिंदर सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजिका अंकुर निगम कानपुर थी।