{"_id":"60de0d638ebc3ec20b2187cc","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp637705793","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद भतीजे एवं महिला साथियों समेत 8 पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद भतीजे एवं महिला साथियों समेत 8 पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से अभद्रता, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आगरा सांसद के भतीजे के साथ ही दो महिलाओं समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दो महिलाओं ने भी एक्सईएन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक्सईएन से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मांगे हैं।
असेनी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने बुधवार को एक्सईएन से अभद्रता, मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। एक्सईएन नरेंद्र प्रकाश ने एसडीओ अनुराग पांडेय और अन्य कर्मचारियों के साथ थाने जाकर तहरीर दी थी। तहरीर में गांव उमरी की प्रधान प्रेमिना पाल के पति और आगरा सांसद के भतीजे आसू पाल निवासी भटपुरा और कुछ महिलाओं पर गालीगलौज, कर्मचारियों से मारपीट, एक कर्मचारी का स्मार्टफोन तोड़ने और सीसीटीवी कैमरा उखाड़ने का आरोप लगाया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि शराब के नशे में कार्यालय पहुंचे आसू के साथ कुछ महिलाएं भी थीं। बिजली बिल जमा न करने पर इन लोगों ने अभद्रता व तोड़फोड़ की।
दिबियापुर पुलिस ने तोड़फोड़ व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गुरुवार को दो महिलाओं ने भी एक्सईएन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि महिलाओं की ओर से एक्सईएन पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया निराधार लग रहे हैं। एक्सईएन की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच की जा रही है। आसू पाल ने भी आरोपों को निराधार बताया है।