{"_id":"60de0cb78ebc3ed77d7c7252","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp63770518","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। कसबे में सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे पड़ी गिट्टी व मौरंग को जेसीबी से भरवाकर जब्त किया गया।
गुरुवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा के दिशा निर्देशन में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। हरीगंज, नेविलगंज में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार के निर्देश पर सड़क किनारे पड़ी गिट्टी व मौरंग को ट्रैक्टरों में भरवाकर जब्त किया। अचानक से प्रशासन की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया जाता देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग अधिकारियों से समय देने को मिन्नत करते नजर आए तो कुछ लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
नायब तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को सड़क पर मौरंग और गिट्टी डंप न करने की हिदायत दी है। कहा कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।