{"_id":"60de091e8ebc3e9e910c2443","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp637701953","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स डे पर आईएमए ने किया डॉ.रविकांत व डॉ.सलीम को सम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स डे पर आईएमए ने किया डॉ.रविकांत व डॉ.सलीम को सम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डॉक्टर्स डे पर आईएमए की ओर से शहर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ.रविकांत अग्रवाल व डॉ.सलीम खान को उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
आईएमए सचिव डॉ.योगेश विश्नोई ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर जिले के दो चिकित्सकों को सम्मानित किया गया है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ.एसएस सिंह परिहार ने कहा कि चिकित्सा दिवस पर आम जनता की ओर से चिकित्सकों के लिए यही सबसे बड़ा सम्मान है कि लोग कोरोना से बचाव के सारे उपायों को ईमानदारी से अपनाएं। कहा कि संकट अभी टला नहीं है, सभी लोग अलर्ट रहें।
उन्होंने डॉ.विधान चंद्र राय की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह एक प्रख्यात चिकित्सक के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सफल राजनीतिज्ञ, समाजसेवी व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। भारत रत्न डॉ.राय ने मुख्यमंत्री रहते हुए भी प्रतिदिन वह निशुल्क रोगियों का इलाज करते थे। इसी सेवाभाव के कारण उन्हें यह दिन (डॉक्टर्स डे) समर्पित है। इससे पूर्व कोरोना काल में मृत हुए चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में डॉ.एनके महेंद्रा, डॉ.उत्पल गुप्ता, डॉ.वाईके गुप्ता, डॉ.जीएन अग्रवाल, डॉ.डीएन कटियार, डॉ.वीएस माथुर, डॉ.सीमा गुप्ता, डॉ.नीलम वर्मा व डॉ.आरती कटियार उपस्थित रहीं।