{"_id":"60d4d3128ebc3e798015c036","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp636249142","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.35 करोड़ से बनेगा 20 गुना क्षमता का ड्रग वेयर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.35 करोड़ से बनेगा 20 गुना क्षमता का ड्रग वेयर हाउस
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरप-2- सीएमओ कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन बीस गुना क्षमता वाले ड्रग वेयर हाउस के लिए डंप ?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में आने वाली दवाओं के भंडारण की समस्या अगले साल तक खत्म होने की उम्मीद है। समाधान का पुरवा में सीएमओ कार्यालय के पीछे लगभग 9.35 करोड़ की लागत से 20 गुना क्षमता वाला ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद इसे एक वर्ष में बनाकर विभाग को सौंपेगी।
मौजूदा समय में सीएमओ कार्यालय के सामने लगभग तीन सौ स्क्वायर मीटर क्षेत्र में बने वेयर हाउस में जिले में आने वाली दवाएं रखी जाती हैं। जबकि जिले की कोल्ड चेन दिबियापुर स्थित सीएचसी परिसर में बनी हुई है। कोरोना काल में जिले में दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ इनके रखने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए अधिक भंडारण क्षमता वाले वेयर हाउस की जरूरत महसूस हुई। इसके लिए जिला स्तरीय ड्रग वेयर हाउस का निर्माण सीएमओ कार्यालय के पीछे छह हजार स्क्वायर मीटर जगह में बनना शुरू हुआ है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को सौंपी गई है।
आवास विकास परिषद के अधिकारियों के मुताबिक यहां पर 1500 स्क्वायर मीटर में दुमंजिला बिल्डिंग बनेगी। कार्यालय के साथ फार्मासिस्ट रूम, प्रिपेरेशन रूम, स्टोर रूम, कोल्ड चेन रूम, मेडिकल आफीसर रूम, सीसीटीवी रूम, कंप्यूटर रूम समेत अन्य सुविधाएं होंगी। ड्रग वेयर हाउस गांव नीलकंठ पुरवा रोड पर बन रहा है। आवास विकास परिषद के अधिकारियों के अनुसार वेयर हाउस अगले एक वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
ड्रग वेयर हाउस में जगह कम होने की वजह से तमाम दवाओं का स्टॉक नहीं हो पा रहा था। विभाग को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही थी। 1500 स्क्वायर मीटर में बनने जा रहे ड्रग वेयर हाउस से तमाम परेशानी दूर होगी। जिले में दवाओं का बेहतर ढंग से रखरखाव हो सकेगा।
-डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ