{"_id":"60d4d0f78ebc3e32bd0221da","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp636247810","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रिहर्सल
विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी-8- रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन के आने से पहले ट्रायल हुआ। इस दौरान जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। ट्रायल को लेकर खासी सतर्कता बरती गई।
शुक्रवार को दिल्ली से कानपुर जाने वाली प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा का गुरुवार को ट्रायल किया गया। जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ अधिकारी भी ट्रायल में शामिल हुए। फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर प्रेसिडेंशियल ट्रेन के ट्रायल के रूप में शताब्दी एक्सप्रेस निकाली गई। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दिल्ली से अपने गृह जनपद कानपुर देहात की यात्रा करेंगे। गुरुवार को प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा का ट्रायल हुआ।
इसके लिए दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस माना गया। डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, ट्रेन के फफूंद आने से पहले ही फोर्स निर्धारित स्थलों पर तैनात हो चुका था। ट्रेन के कंचौसी स्टेशन से गुजरने के बाद ड्यूटियां वापस की गई। डीएम एवं एसपी ने बताया कि सुरक्षा का रिहर्सल था जो पूरा हुआ। कहीं कोई परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन
ट्रैक से लेकर क्रॉसिंग तक मुस्तैद रही पुलिस
राष्ट्रपति के दौरे से से पहले अछल्दा और कंचौसी स्टेशन पर भी पुलिस मुस्तैद रही। रेलवे ट्रैक से लेकर क्रॉसिंग तक पुलिस और आरपीएफ के जवान नजर बनाए रहे। राष्ट्रपति की ट्रेन गुजरने के समय कोई बाधा न रहे, इसके लिए पूरी तैयारी कर ट्रायल किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा।