फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

पैर फिसलने से कुएं में गिरे वृद्ध की मौत

Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो24एयूआरपी 27- मृतक बटन लाल फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर में सुबह टहलने निकले वृद्ध का पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम न कराने और कार्रवाई न किए जाने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर (काजीपुर) निवासी 80 वर्षीय बटन लाल गुरुवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक कुएं में गिर गए। काफी देर तक जब बटन लाल घर नहीं पहुंचे। तो परिजनों ने खोजबीन की। जिससे सुबह लगभग 11 बजे परिजनों को वृद्ध के कुएं में पड़े होने की जानकारी हुई। इस पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फायर कर्मियों की मदद से बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। मौके पर मौजूद पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी की। लेकिन परिजनों से बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े पुत्र अरविंद राजपूत ने बताया कि पिताजी सुबह टहलने निकले थे। वह अक्सर कुएं पर जाकर बैठ जाते थे। आज अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिरकर उनकी मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि बुजुर्ग की कुएं में गिरकर मौत हुई है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गयी और न ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed