{"_id":"60d4cf8d8ebc3ecc0605be8f","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp636247093","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाॅफी दिलाने के बहाने खेत पर ले जाकर मासूम से अश्लीलता, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाॅफी दिलाने के बहाने खेत पर ले जाकर मासूम से अश्लीलता, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची को एक युवक टॉफी दिलाने का लालच देकर खेत में ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की महिला ने फफूंद थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह यहां रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी छह साल की बेटी के साथ आई थी। 22 जून को शादी वाले दिन सभी लोग तैयारियों में व्यस्त थे। रात लगभग सात बजे गांव आशापुरवा निवासी बुरिया उर्फ रिंकू उसकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया। काफी देर तक बेटी को घर में न देखकर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच घर से कुछ दूर खेत पर बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी बुरिया उर्फ रिंकू भाग गया। उसकी बेटी अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली। पूछने पर बेटी ने बताया कि रिंकू टॉफी दिलाने के बहाने उसे खेत में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा।
थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पाता के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।