{"_id":"60c2587f8ebc3e8c0c38fdf3","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6334231187","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को पिकअप ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को पिकअप ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-14- मृतक रमेशचंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बेला बाईपास पर बुधवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिधूना कस्बे के आर्यनगर निवासी रमेश चंद्र (58) बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे साइकिल से नदी तिराहे से होकर घर लौट रहे थे। बेला बाईपास पर पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। रमेश चंद्र सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में रमेश चंद्र ने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र अमित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।