फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

15 घंटे ठप रही आपूर्ति, गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 10एयूआरपी19- आवास विकास कालोनी में लगे ट्रांसफार्मर की जली केबिलों को बदलते कर्मचारी व मौजूद अ - फोटो : AURAIYA
औरैया। बिजली के जर्जर तार और ओवर लोड की समस्या गर्मी में शहरवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बुधवार देर रात आवास विकास कॉलोनी के एक ट्रांसफार्मर के तारों के जलने के कारण 15 घंटे बिजली ठप रही। जिससे कॉलोनी के अलावा आस-पास मोहल्लों के घरों में अंधेरा छाया और लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, गुरुवार को शहर में दो स्थानों पर हुए फाल्ट से शहर की आधी आबादी परेशान रही। विभागीय अधिकारी फाल्ट होने का कारण ओवरलोडिंग बताकर बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार देर रात लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर आवास विकास कॉलोनी स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पीछे रखे ट्रांसफार्मर में लगे तारों ने अचानक आग पकड़ ली। इसकी जानकारी वहां मौजूद मकानों में निवास करने वाले लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। इससे पहले कि पावर हाउस से आपूर्ति बंद की जाती तारों में तेज आवाज के साथ आपूर्ति बंद हो गई। एकाएक आपूर्ति ठप होने से आवास विकास कॉलोनी के अलावा आर्य नगर, ब्रह्मनगर, भीखमपुर के कई उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात को उपभोक्ताओं ने तारों को दुरुस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह 10 बजे तक बिजली कर्मचारी मौके पर न पहुंचने पर परेशान उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को फोन पर जानकारी देकर ट्रांसफार्मर के तारों को दुरुस्त करने की मांग की। जिस पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू की। इस दौरान लगभग 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गुरुवार शहर में होमगंज, बघाकटरा में फाल्ट होने के चलते शहर की आपूर्ति दो घंटे के लिए बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले
आवास विकास कॉलोनी निवासी इंदु गुप्ता ने बताया कि बुधवार की देररात से ठप हुई बिजली आपूर्ति गुरुवार की दोपहर बाद शुरू हुई। पूरी रात बिजली न आने से गर्मी के चलते घर में बच्चे व अन्य लोग सो नहीं सके हैं। दिन में भी हाल बेहाल रहा। आवास विकास कॉलोनी निवासी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के दिनों में बिजली कटौती से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी भीषण गर्मी के चलते परेशान होना पड़ा है।

जिम्मेदार बोले
जेई विवेक खरे ने बताया कि विभागीय व्यस्तता के चलते इन दिनों चेकिंग अभियान नहीं चल पा रहा है। हर क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है। जिसके चलते ओवरलोड बढ़ा है। यही कारण है कि फाल्ट हो रहे हैं। जल्द ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed