{"_id":"60c2535e8ebc3ef439525696","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp633417726","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना न होने से ताजपुर केंद्र पर गेहूं खरीद बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाना न होने से ताजपुर केंद्र पर गेहूं खरीद बंद
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-3- गेहूं लेकर खरीद केंद्र पर तौल के लिए भटकता किसान
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। तहसील क्षेत्र के गांव ताजपुर में संचालित पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र में बारदाना न होने के कारण किसानों से गेहूं खरीद नहीं हो पा रही। केंद्र पर गेहूं लेकर आने वाले किसान टोकन लेने के बाद बाद भी वापस लौटने के लिए मजबूर हैं।
साधन सहकारी समिति ताजपुर में पिछले दो दिनों से बारदाना न होने से किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के आने वाले किसान केंद्र पर घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट रहे हैं। किसान राजू सिंह ने बताया कि बारदाना न होने के कारण मेरी तौल नहीं हो पा रही है। ट्रैक्टर का किराया दोबारा देना पडे़गा। अगर केंद्र पर रखते तो रात यहीं काटनी पडे़गी। बारदाना कब आएगा इसका पता नहीं है।
केंद्र प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तीन हजार बारदाना एक सप्ताह पहले मिला था। लेकिन केंद्र पर गेहूं अधिक आने से किसानों का गेहूं खरीदा गया। जिससे बारदाना कम पड़ गया। बारदाना आते ही किसानों के गेहूं का तौल चालू करा दी जाएगी।