फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

हल्की बारिश में खुली साफ सफाई की पोल

Wed, 19 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। बेमौसम हुई बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। नियमित साफ-सफाई न होने से नालियां, नाले चोक हैं। जिसके चलते सड़कों से लेकर मोहल्लों तक में जलभराव हो गया। सोमवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश और जलभराव से लोग परेशान दिखे। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर साफ-सफाई न कराए जाने के आरोप लगाए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जल निकासी का प्रबंध न होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

रुरुगंज क्षेत्र के चमनगंज मोहल्ले का हाल सबसे बुरा है। यहां पर नालियां और नाले चोक होने की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। सुबह से लेकर शाम तक सड़कें जलमग्न दिखी। इससे रास्ते से गुजरने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों में शिवम यादव, आशीष राजपूत, जगदीश राजपूत, कल्लू वर्मा, अफसर कुरैशी, अतीक कुरैशी ने बताया कि सफाई कर्मी नियमित आकर साफ-सफाई नहीं करते हैं। सड़कों पर फैलने वाला कूड़ा भी लोग नाले-नालियों में डाल देते हैं। यही कारण है कि हल्की बारिश में सड़कें जलमग्न हो गई। एडीओ पंचायत पंकज तिवारी ने बताया कि रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई कराई जा रही है। जिन क्षेत्रों में शिकायत मिल रही है, वहां की समस्या जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन

हल्की बारिश होते ही राज्य मार्ग पर भरा पानी
बेला। बिलराया-पनवाड़ी राज्य मार्ग पर बिधूना तिराहे पर हल्की बारिश होते ही पूरी रोड पर जलभराव हो गया। जिससे आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई राहगीर गड्ढे में गिर भी गए। स्थानीय लोगों ने जल निकासी का प्रबंध कराए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अभी यह हालात है तो बारिश के दिनों में स्थिति और खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां चोक, बाबरपुर सब्जी मंडी में जलभराव
अजीतमल। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर कस्बों में जलभराव हो गया। बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। फफूंद रोड बाबरपुर में गलियों तक पानी भर गया। सब्जी मंडी के आस पास की नालियां चोक होने के चलते मंडी में भी पानी भरा रहा। सब्जी दुकानदारों को दुकान लगाने में समस्या हुई तो वहीं सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों को गलियों में भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई न किये जाने के चलते जल निकासी की समस्या होती है।

फसलें प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित
बिधूना। मंगलवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। किसानों को इस बारिश से अभी किसी प्रकार का नुकसान नहीं है बल्कि गर्मियों में होनी वाली जुताई के लिए ये बारिश सहायक मानी जा रही है। वैसे मौसम विभाग के पूर्वानुुमान के मुताबिक अगर तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरते हैं तो उससे किसानों की मूंग, उड़द, मूंगफली, तरबूज, खरबूजा आदि की फसलों में नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर किसान चिंतित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed