फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

स्कूली किताबों की कहानियों को सुनकर सीखेंगे बच्चे

Thu, 18 Mar 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब किताबों में कहानियां पढ़ेंगे और उनको सुनकर सीखेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कोशिशें तेज कर दी हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने पाठ्य पुस्तक की कहानियों की ऑडियो रिकार्डिंग मांगी है। कक्षा एक से आठ तक के किताबों के पाठों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

परिषद से डायट प्राचार्य को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कहानी की ऑडियो तीन से सात मिनट की होगी। इसमें पाठ की विषय वस्तु, प्रमुख घटनाएं पाठ का सारांश, महत्वपूर्ण अंश आदि को शामिल कर कहानी के रूप में रोचक बनाकर प्रस्तुत किया जाना है। इससे बच्चे पाठ को सुनकर और बेहतर ढंग से उसे समझने में मदद ले सकेंगे। शिक्षकों को भी इससे बच्चों को पाठ से मिलने वाली प्रेरणा व उससे सीखने योग्य बातों को बताने में सहायता मिलेगी। इस नवाचार से बच्चे अच्छे तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश के अनुसार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रयासरत है। किताबों के पाठों की रिकार्डिंग की जाएगी, ताकि बच्चे नवाचार के जरिए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। आदेश आने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किताबों के पाठ होंगे शामिल
परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक की कई किताबों के पाठों को शामिल किया गया है। जिसमें हिंदी, विज्ञान, हमारा इतिहास, नागरिक जीवन, पृथ्वी और हमारा जीवन, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, हमारा पर्यावरण, गृह शिल्प और कृषि विज्ञान विषय की किताबों के पाठों की ऑडियो रिकार्डिंग कहानी प्रतियोगिताओं में चयनित शिक्षकों व अन्य शिक्षकों के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed