फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

शिक्षक ने बेटी के सामने लगाई गुहार

Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 05 एयूआरपी 24 - सांकेतिक डीएम जयति को बुके देकर स्वागत क - फोटो : AURAIYA
औरैया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी बनकर ग्यारह मेधावी छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने भविष्य में अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी संकल्प लिया। कलक्ट्रेट कार्यालय में सांकेतिक अधिकारी बनीं डीएम जयति पुरवार व सांकेतिक एसपी अल्का का एसपी ने बुके देकर स्वागत किया। सांकेतिक बीएसए अपूर्वा मिश्रा से उनके पिता ने परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी होने की जानकारी देते हुए संख्या बढ़ाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए शिकायतों के निस्तारण के निर्देश
डीएम की भूमिका में जयति पुरवार ने कलक्ट्रेट कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनीं। शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जयति ने बताया कि वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। बड़े होकर वह सीए के बाद यूपीएससी परीक्षा क्रैक करना चाहती हैं। इस दौरान डीएम सुनील कुमार वर्मा उनके साथ मौजूद रहे। जयति दिल्ली में दौलतराम कॉलेज से बीकॉम कर रही हैं। इन्होंने सीए फाउंडेशन भी पार कर लिया है। इनके पिता प्रदीप पोरवाल एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं।
विज्ञापन

सिपाही का दो दिन का वेतन काटा
एसपी बनीं अलका ने ककोर मुख्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने रजिस्टर चेक किया। कोषागार रोस्टर परेड रजिस्टर से जानकारी ली। कांस्टेबल नेहा सिंह 1 दिन 12 घंटे बिना बताए पहरा ड्यूटी से गायब हो गई थी। इस पर उन्होंने 2 दिन की सैलरी काट दी। उन्होंने लगभग 50 शिकायतें सुनीं। इसके बाद दिबियापुर थाने का निरीक्षण भी एसपी अपर्णा ने कराया। अलका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दिबियापुर की दस की छात्रा थी। अलका गांव किशनपुर की निवासी है। इनके पिता का नाम शिवकुमार है। ये खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों का निरीक्षण कर परखी हकीकत
औरैया। सीडीओ की भूमिका में अधिकारी तान्या सिंह ने विकास भवन कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। कार्यालय में बैठक कर आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा से तान्या ने संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
माध्यमिक शिक्षा में सुधार की और जरूरत
औरैया। जिला विद्यालय निरीक्षक की भूमिका में सांकेतिक अधिकारी मानसी दुबे ने डीआईओएस एमपी सिंह से बोर्ड परीक्षा के संबंध में जानकारी ली। कहा- कि माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए और अधिक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार के प्रयासों की सराहना की। मानसी ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है। सिविल सर्विस की तैयारी कर ऐसे ही किसी पद पर सेवा का लक्ष्य है।

सांकेतिक बीएसए बनीं अपूर्वा
एक दिन की बेसिक शिक्षा अधिकारी बनीं मेधावी छात्रा अपूर्वा मिश्रा के समक्ष सबसे पहले किलामपुर ब्लॉक अछल्दा के परिषदीय विद्यालय में तैनात उनके पिता सुनील कुमार मिश्रा ने अपनी फरियाद रखी। कहा कि विद्यालय में छात्र संख्या अधिक है। जबकि एक शिक्षक स्वयं व तीन शिक्षा मित्र हैं। बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि समायोजन में एकल शिक्षक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी। अपूर्वा ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed