फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

परिषदीय विद्यालयों में स्कूल पहुंचने पर छात्रों का हुआ स्वागत

Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 01 एयूआरपी 14- तिलक लगाकर छात्रा का स्वागत करती हेड मास्टर पूनम पोरवाल - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक साल बाद सोमवार को रौनक लौटी। छात्रों के स्वागत में स्कूल सजाए गए। कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया। हालांकि पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही लेकिन उनमें उत्साह देखने को मिला। बच्चे खासे खुश नजर आए। सोमवार को कक्षा एक और पांच के बच्चों को स्कूल बुलाया गया। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बैठाया गया।
विज्ञापन

शहर के बृह्मनगर स्थित मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर में कक्षा एक में पंजीकृत नौ व कक्षा पांच में पंजीकृत 15 में से दो-दो बच्चे उपस्थित मिले। हेड मास्टर अवधेश कुमार ने बताया कि भवन जर्जर है। इसलिए परिसर में पढ़ाया जा रहा है। शहर के समीपवर्ती ग्राम सुरान के प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर पूनम पोरवाल ने अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाए।
विज्ञापन

बच्चों में दिखा उत्साह
अजीतमल क्षेत्र के कसबा अटसू स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका संगीत तिवारी ने सहयोगी अध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं का स्वागत टीका लगाकर किया। बच्चों में उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सैनिटाइजेशन पर पूरा जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग की गई
फफूंद में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय फफूंद प्रथम, द्वितीय फक्कड़पुर, बढुआ, तैयबपुर, सिंगलामऊ में एक से पांच तक सभी कक्षाओं के बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षकों, रसोइयों व बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
बिना मास्क हुई पढ़ाई
बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर के प्राथमिक विद्यालय में 11:29 बजे एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। कक्षा एक में पंजीकृत बच्चों की संख्या 18 व कक्षा पांच में नौ है। प्रधानाचार्य प्रेमिला सिंह ने बताया कि बच्चे पहला दिन होने के कारण घर चले गए। नंदपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे बिना मास्क के दिखे।
स्कूल पहुंचे दो छात्र
दिबियापुर नगर के प्राथमिक स्कूल में सुबह 10 बजे दो बच्चे स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्याक अनीता राजपूत ने बताया कि सोमवार को कक्षा एक और पांच के विद्यार्थियों का शेड्यूल होने के कारण 20 विद्यार्थियों को वापस कर दिया गया।
बच्चों ने दिखाई पूरी सतर्कता
कंचौसी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय ढिकियापुर में सुबह स्कूल खुलने पर पंजीकृत 75 बच्चों में 17 बच्चे उपस्थित रहे। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार में शिक्षक व शिक्षामित्र सभी उपस्थित रहे। सहायल प्रतिनिधि के मुताबिक इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल शिवगंज में बच्चों का स्वागत टीका लगाकर किया गया। (संवाद)
सहमति पत्र के बाद ही प्रवेश
अयाना के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक और कक्षा पांच के बच्चों को बुलाया गया। प्रधानाचार्य शिखा मिश्रा और नूरीना मुबारक सहायक अध्यापक ने मिठाई वितरित की। उन्हीं बच्चों को प्रवेश दिया गया कि जिनके अभिभावकों ने सहमति पत्र भरकर जमा किए थे। उधर सहार के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल पुर्वा रावत सहार में कोरोना गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा गया। सभी बच्चे व शिक्षक मास्क लगाकर विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यक अमित कुमार पाल ने बताया कि कक्षा एक में 12 बच्चे व कक्षा पांच में नौ बच्चे उपस्थित मिले।

अधिकारी बोले
परिषदीय विद्यालयों में कोविड-19 के नियमों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जो विद्यालय नियमों की अनदेखी करते पाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। विद्यालय आने वाले छात्रों के अभिभावकों से सहमति पत्र लेना भी जरूरी है।
- चंदना राम इकबाल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed