फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर 50 वाहनों के किए गए चालान

Wed, 17 Feb 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो17एयूआरपी 32- वर्कशॉप में जानकारी देते आरआई बलवंत सिंह व मौजूद आरटीओ राकेश ङ्क्षसह, एआरटीओ उमाश - फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर 50 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग ने कार्यालय पर एक बीमा कंपनी के सहयोग से वर्कशॉप का आयोजन कर लोगों को मोटर वाहन बीमा विषय पर जानकारियां दीं।
विज्ञापन

बुधवार को चलाए चेकिंग अभियान में यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने 50 वाहनों के चालान काटे। बताया कि सात ऐसे वाहनों के चालान किए जिनमें क्षमता से अधिक सवारियां थीं। बिना हेलमेट के नौ बाइक चालकों के चालान काटे। चार चालान तीन सवारियां बैठे दो पहिया वाहन चालकों के काटे। साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि नियमों का पालन करें। इस दौरान यातायात टीम के होशियार सिंह, कायम सिंह, अखिलेश कुमार, सुरेश, आशीष सचान एवं सुरेंद्र कुमार के अलावा पीआरडी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ कार्यालय परिसर में बीमा कंपनी के सहयोग से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जहां आरटीओ प्रवर्तन कानपुर राकेश सिंह, एआरटीओ औरैया उमाशंकर यादव, पीटीओ रेहाना बानो व आरआई बलवंत सिंह ने उपस्थित लोगों को सामान्य बीमा कंपनी के सहयोग से सड़क सुरक्षा व बाइक बीमा विषय पर जानकारी दी। दूसरी ओर यातायात प्रभारी ने हाईवे पर स्पीड नियंत्रण को रडार लगाकर वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed