{"_id":"5f7382528ebc3e9bec481cc9","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp5855909115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में ग्राहकों के वाहनों के नंबर भी हों कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में ग्राहकों के वाहनों के नंबर भी हों कैद
विज्ञापन
थाने में बीट आरक्षी से जानकारी लेकर हिदायत देते आईजी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। प्रत्येक सिपाही को अपनी बीट की जानकारी होनी चाहिए। थाने में अलग से बीट वितरण चार्ट बोर्ड लगवाए जाएं। टॉप टेन अपराधियों की सूची के साथ सक्रिय अपराधियों की सूची के बोर्ड भी लगवाएं। सभी थानों में महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से शौचालय बनवाए जाएं। ये हिदायतें मंगलवार को दिबियापुर थाने का मुआयना करने पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने दीं। इससे पहले गश्त के दौरान व्यापारियों से रूबरू हुए और कहा कि दुकानों में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें ग्राहकों के वाहन नंबर कैद हो सकें।
शाम को फफूंद चौराहे पर पहुंचे आईजी को व्यापारियों ने नहर पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। आईजी ने मातहतों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद व्यापारियों से कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। कैमरे ऐसे लगवाए जाएं, जिसमें उनकी दुकान में आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों के नंबर भी कैमरे में कैद हो सके। दुकानों में सायरन की भी व्यवस्था करें।
इसके बाद वह पैदल गश्त करते हुए दिबियापुर थाने पहुंचे। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर के साथ अन्य सक्रिय अपराधियों की भी निगरानी करने के निर्देश दिए। बीट सिपाही से बीट क्षेत्र में गांवों और वर्तमान में सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी ली। हालांकि बीट सिपाही पूरी जानकारी नहीं दे पाया। आई ने बीट सिपाहियों को क्षेत्र के हर विवाद और अपराधी के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने मातहतों को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। इस दौरान एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित, दिबियापुर थाना प्रभारी रामसहाय भी मौजूद रहे।