{"_id":"5f737d4f8ebc3e9ba326518c","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp58559070","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, डीआईओएस को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, डीआईओएस को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुरानी पेंशन बहाली, डीए/डीआर को तुरंत बहाल किए जाने आदि समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को अपने स्कूलों में प्रदर्शन किया। इधर, संगठन के पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक से मिले और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समस्या निस्तारण की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र मांगों को पूरा न किया गया तो वह लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। शिक्षक नेताओं ने कहा कि हर बार प्रदर्शन के दौरान समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है। कहा कि यदि शीघ्र समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो वह खुलकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बताया कि वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अलावा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदेशीय सदस्य जगदीश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि संगठन शिक्षक हित में हमेशा संघर्ष करता रहा है।
इस मौके पर संगठन के मंत्री साध्येश सिंह सेंगर, त्रिलोक बाजपेई, अजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अविनाश, लायक सिंह तोमर, अभिषेक कुमार, प्रकाश चंद्र, मोहित सिंह, शिववीर यादव, सर्वेश कुमार दीक्षित, नीरज कुमार, रवींद्र कुमार शर्मा, गौरव कुमार, डॉ. सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।