फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

51 संक्रमित ठीक हुए, 16 नए मिले

Tue, 29 Sep 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 16 नए मरीज मिले, जबकि पहले से संक्रमित 51 मरीज ठीक हुए। संक्रमित मरीजों की संख्या में आई कमी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत महसूस की। जिलाधिकारी ने टीमों को संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके चलते जिले में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 2269 हो गई है। वहीं, 51 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 349 हो गए हैं। जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 29 है। बताया कि जिले में स्वास्थ्य टीमों ने 1048 सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के 431, ट्रू -नेट के दो और एंटीजन के 615 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 42560 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 40263 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक ट्रू-नेट के 1783 और एंटीजन के 35073 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 17, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में पांच और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय चिचौली में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों में 296 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ---
यहां मिले संक्रमित
औरैया शहर के मोहल्ला आवास विकास में चार, बघाकटरा में दो, जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक, भाग्य नगर ब्लाक क्षेत्र के गांव पूरनपुर में एक, लुखरपुरा में एक, विकास भवन ककोर में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव दिवारी लहरापुर में एक, तैयापुर में दो, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में एक, मन्ना कोला में एक संक्रमित मरीज मिले है। इसके अलावा हमीरपुर एंटीजन में एक संक्रमित मरीज मिला है।

इनसेट ------
चार नए हॉटस्पॉट
मंगलवार को जिले में चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र 121 हो गए हैं। बता दें कि जिले में अब तक 483 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका है। जिसमें 362 क्षेत्र हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed