{"_id":"5f7379128ebc3e9b8817508e","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp5855822100","type":"story","status":"publish","title_hn":"औंतो में डीलर के चुनाव में हंगामा, बीडीओ पर पक्षपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औंतो में डीलर के चुनाव में हंगामा, बीडीओ पर पक्षपात का आरोप
विज्ञापन
ब्लाक परिसर में एकत्रित भीड़।
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। औंतो गांव में सरकारी राशन के डीलर के चुनाव को लेकर मंगलवार को हंगामा हुआ। चुनाव के लिए गांव गए बीडीओ पर गांव के लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाया और ब्लॉक परिसर में अधिकारियों का घेराव कर किया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी।
अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत औंतो में डीलर का चुनाव मंगलवार को होना था। चुनाव के लिए एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस चुनाव में डीलर के लिए बाबूराम शुक्ला की पुत्र वधू भारती शुक्ला व महिलाओं के समूह महामाई समूह, मां काली समूह, भोले नाथ समूह से लोगों को शामिल किया गया। बिना चुनाव के ही डीलर की जिम्मेदारी किसी एक महिला समूह को सौंपी जाने लगी। यह देख ग्रामीणों ने बीडीओ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देख सभी अधिकारी वहां से खिसक गए और ब्लॉक अछल्दा आ गए। उधर, पीछे से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और ब्लॉक परिसर का घेराव कर लिया। कुछ अफसरों का घेराव भी किया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ बिना चुनाव के ही किसी समूह की महिला को डीलर बनाना चाहते हैं। जबकि गांव के सभी लोग बाबूराम शुक्ला की पुत्र वधू को अपना डीलर बनाना चाहते हैं। ग्रामीणों के हो-हल्ला करने के बाद कोई बड़ा अधिकारी उनकी बात सुनने बाहर नहीं आया। सभी अधिकारी अपनी बैठक करने में ही व्यस्त रहे। गांव के प्रधान मिथलेश कुमारी ने बताया कि गांव के राशन डीलर का चुनाव गांव के लोगों द्वारा ही चुना जाना चाहिए।