{"_id":"5f73787a8ebc3e9b7e32ac18","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp585582051","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव के संभावित दौरे को लेकर एडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव के संभावित दौरे को लेकर एडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अपर मुख्य सचिव के बुधवार को संभावित दौरे के मद्देनजर एडीएम रेखा एस चौहान ने मंगलवार को तहसीलदार संध्या शर्मा और ईओ विजय कुमार सिंह के साथ नगर पंचायत बाबरपुर क्षेत्र के कई मोहल्लों का निरीक्षण किया। गंदगी और समुचित जलनिकासी न देख एडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ईओ को सफाई कराने के आदेश दिए।
एडीएम ने आर्यनगर, सूर्य नगर, राजीव नगर, शास्त्री नगर, विद्या नगर, फिरोज नगर समेत कई मोहल्लों का जायजा लिया। गलियों में फैली गंदगी और जानवरों के बंधने से हो रहे अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर की। गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गलियों में जलभराव देख और नालियों को सही कराने के निर्देश दिए। कई जगह नालियों में बहकर आ रही पन्नियों को देखकर दुकानदारों को चेतावनी दी।
ब्लॉक रोड स्थित तालाब के किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश ईओ को दिए। एडीएम ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के संभावित दौरे को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान नगर पंचायत व राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे।