{"_id":"5fee17d18ebc3e3b8745e405","slug":"auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp6032683163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंद का लाल दिखाएगा मायानगरी में कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद का लाल दिखाएगा मायानगरी में कमाल
विज्ञापन
औरैया ... फिल्म कलाकार व पहलवान सर्वेश दीक्षित और दारा सिंह का बेटा बिंदू।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फफूंद के कर्रही गांव के रहने वाले सर्वेश दीक्षित मुंबई मायानगरी में जल्द कमाल दिखाएंगे। सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बन रही फिल्म में फाइटर का किरदार निभाएंगे। बचपन से कुश्ती के शौकीन रहे आज ऑल इंडिया अखिल भारतीय कुस्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
सर्वेश ने बताया कि डायरेक्टर ने विवादों के बावजूद भी फिल्म को बनाने का निर्णय लिया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के जीवन को दिखाया जाएगा। इसमें उनकी मौत को हादसा न होकर असामाजिक तत्वों का हाथ होना बताया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मार्च में दार्जिलिंग में शुरू होगी। सर्वेश ने बताया कि फिल्म जगत में कुछ लोग सिर्फ अपने आप को ही आगे रखना चाहते हैं। सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि यह जांच की विषय है।
कुश्ती के शौक से फिल्म जगत का सफर
सर्वेश दीक्षित ने बताया कि बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है। कक्षा आठ की पढ़ाई के दौरान ही मां का स्वर्गवास हो गया था। एक बार बारिश के कारण स्कूल पहुंचने में देर हो गई। इस पर स्कूल में मास्टर साहब ने 35 पैसे का फाइन लगा दिया। इससे नाराज पिता ने पढ़ाई बंद करवा दी। इसके बाद घर से बाहर निकल गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर दारा सिंह जी से मुलाकात हुई। उन्होंने कुश्ती में अपना शिष्य बना लिया। आज ऑल इंडिया अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। यहीं से मुंबई आना जाना होता है और फिल्म जगत के लोगों से मुलाकात होती रहती है। डायरेक्टर ने फिल्म में फाइटर के किरदार का ऑफर दिया। किरदार अच्छा होने पर हामी भर दी।