{"_id":"5fecc5ae8ebc3e41a512ca31","slug":"auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp603090845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी 18 लेन फास्टैग वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी 18 लेन फास्टैग वाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। एक जनवरी से बिना फास्टैग वाली गाड़ियों के मालिकों से अनंतराम टोल प्लाजा पर दोगुना टोल वसूला जाएगा। टोल की सभी 18 लेन को फास्टैग कर दिया गया है।
दरअसल, देश के सभी टोल प्लाजाओं पर एक जनवरी से कैश लाइन व्यवस्था खत्म हो रही है। टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजात के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। अनंतराम टोल प्लाजा पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। टोल प्लाजा की सभी 18 लाइनों को फास्टैग कर दिया गया है। इंटरनेट सुविधा के लिए कैंपस के अंदर टावर लगाया गया है। सभी कैमरे दुरुस्त किए गए हैं। अभी तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में सिर्फ 71 फीसदी वाहन ही फास्टैग का उपयोग कर रहे हैं।
फास्टैग के लिए इन बैंकों के लगे कैंप
एसबीआई, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, एक्सिस, यूनियन बैंकों के शिविर लगे हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए फास्टैग खरीद सकते हैं। इसके अलावा अनंतराम टोल प्लाजा पर पेटीएम, एयरटेल बैंक आदि करीब आठ बैंकों के कैंप लगे हुए हैं। कागजात उपलब्ध कराने पर ये वाहनों में तुरंत फास्टैग लगाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोकल वाहन मालिकों के लिए यह सुविधा
टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर दायरे के वाहन स्वामियों को 275 रुपये का मासिक प्लान मिलेगा। वह अनियंत्रित बार आवागमन कर सकता है। जिले के वे वाहन स्वामी जिनके वाहन कामर्शियल हैं (नेशनल परमिट को छोड़कर) इनसे सिर्फ 50 प्रतिशत ही टोल टेक्स चार्ज किया जाएगा।
एक जनवरी से बिना फास्टैग वाहनों से दोगुना टोल लिया जाएगा। फास्टैग से समय और ईंधन की बचत होगी।
- सत्यवीर यादव, डीजीएम, टोल प्लाजा अनंतराम