फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya,khiladhi,sport

कबड्डी में सात टीमें सेमीफाइनल में

Sat, 27 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
auraiya,khiladhi,sport
अटसू (औरैया)। अजीतमल ब्लाक के पुरवा मदन में चल रही राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार टीमों ने भाग लिया। जिसमें आगरा और औरैया के डोरीपुरवा की टीम ने जीत दर्ज कराई। अब तक सात टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। जिनके बीच रविवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा को निखारने और कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए पुरवा मदन में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें कई प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से आए युवा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन शुक्रवार को चार टीमें लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर फाइनल में पहुंचीं थीं। शनिवार को कई टीमें लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें सबसे रोमांचित मुकाबला आगरा और अछल्दा के बीच रहा।
विज्ञापन

जिसमें आगरा ने अछल्दा को 20 अंक, औरैया जिले की डोरी पुरवा ने जिले के ही लक्षमनपुर को 30 अंक से हराया। सभी को 20-20 मिनट का समय दिया गया था। शनिवार को पटना, आगरा, हरियाणा, औरैया जिले की डोरी पुरवा, पुवा मदन सिंह, बिधूना अहेरीपुर, रामगढ़ की टीमो ने लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अच्छी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामलखन सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक की भूमिका में पूर्व सैनिक सुखवीर सिंह यादव व पूर्व पीटीआई सोनेलाल मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed