औरैया महोत्सव : नुकसान पर भड़के दुकानदार, नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया महोत्सव समाप्त होने के बाद प्रशासन ने महोत्सव के ठेकेदार और दुकानदारों की सुविधाएं एवं सुरक्षा से पूरी तरह मुंह फेर लिया है। वादा खिलाफी और नुकसान पर भड़के महोत्सव के दुकानदारों ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
सैफई की तर्ज पर डीएम माला श्रीवास्तव की पहल पर 18 से 24 जनवरी तक औरैया महोत्सव आयोजित किया गया था।
आयोजन से पूर्व प्रशासन की ओर से महोत्सव के ठेकेदार और दुकान लगाने आए पीलीभीत, सहारनपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, धौलपुर, शेषवान, मुंबई, बुलंदशहर आदि शहरों के स्थानों से मुनाफे की आस लेकर आए दुकानदारों को एक फरवरी तक दुकानें सजी रहने का आश्वासन दिया गया था।
गुरुवार को औरैया महोत्सव का जायजा लेने अमर उजाला टीम पहुंची तो दुकानदारों और ठेकेदार की टीस फूट पड़ी। दुकानदार निराश मन से वापस लौटने की तैयारी करते मिले। वहीं झूले वाले अपने झूले उतारते हुए देखे गए। एकत्रित हुए दुकानदारों ने समस्याएं गिनाना शुरू कर दिया।