फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Fault caused by rain, electricity of 50 villages going off

औरैयाः बारिश से हुए फाल्ट, गुल रही 50 गांवों की बिजली

Fri, 29 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Fault caused by rain, electricity of 50 villages going off
कंचौसी। बारिश के कारण कंचौसी क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली सुबह आठ बजे गुल हो गई। इन गांवों में नोगवां, झींझक और बिहारीपुर फीडर से आपूर्ति की जाती है। बिजली कर्मचारियों ने बिहारीपुर और झींझक फीडर के फाल्ट ठीक कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल की, जबकि नोगवां की आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

एक सप्ताह से अधिक समय से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लगातार बिजली लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह तेज बारिश होने के बाद कंचौसी कस्बा समेत कंचौसी गांव, जमौली, मधवापुर, लछियामऊ, कनमऊ, बान, जिस्टामऊ, हुलासी का पुर्वा समेत 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। पता चला कि बारिश में हुए फाल्ट से एक साथ नोगवां, बिहारीपुर व झींझक फीडर से आपूर्ति बंद हुई है। फाल्ट होने की जानकारी पर लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढे।
विज्ञापन

इसके बाद फाल्ट ठीक होने पर दोपहर 12 बजे के करीब बिहारीपुर व झींझक फीडर से जुड़े गांव की गांवों की आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, नोगवां फीडर की आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हुई। असेनी उपकेंद्र के एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि बारिश व हवा के चलते लाइन में हो रहे फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित रही है। फाल्ट को दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed