{"_id":"64a9b93c037cc10f8c07ca34","slug":"auraiya-district-lags-behind-in-the-ranking-of-igrs-disposal-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-301-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आईजीआरएस निस्तारण की रैंकिंग में औरैया जिला फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आईजीआरएस निस्तारण की रैंकिंग में औरैया जिला फिसड्डी
Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
औरैया। प्रत्येक माह प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस शिकायत पोर्टल पर निस्तारण को लेकर बनने वाली जनपदों की रैंकिंग में औरैया जिला फिसड्डी हो गया है। मई-जून माह को लेकर जारी हुई रैंकिंग में प्रदेश के 75 जिलों में औरैया 68वें स्थान पर आ पहुंचा है। जबकि अप्रैल-मई माह औरैया 24वें स्थान पर था। इसके पीछे का कारण शिकायत निस्तारण में अधिकारियों द्वारा दिलचस्पी न दिखाया जाना माना जा रहा है।
आईजीआरएस पोर्टल पर लोगों द्वारा समस्याओं को लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है। इन शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित कर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित करनी होती। शिकायतकर्ता द्वारा निस्तारण पर संतुष्ट होने अथवा असंतुष्ट होने का फीडबैक लिया जाता है। शासन द्वारा इसी के आधार पर हर माह जिले को रैंकिंग जारी की जाती है। मगर अफसरों के अनदेखी से जनता की समस्याओं का गुणवत्ता परख निस्तारण नहीं हो रहा है। राजस्व, पुलिस, शिक्षा, कृषि, आबकारी समेत आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में कहीं न कहीं गिरावट आई है। पड़ोसी जिला जालौन जहां टाॅप-5 में रहकर अव्वल है, इसके अलावा कानपुर देहात व इटावा की स्थिति भी प्रदेश स्तर पर सराहनीय है। औरैया में गिरते समस्याओं के निस्तारण का आलम है कि प्रदेश में जिले की छवि कहीं न कहीं खराब हुई है। निर्धारित 120 अंकों के सापेक्ष जिले को 105 अंक मिले है। पड़ोसी जिले 115 से ज्यादा अंक पाकर बेहतर स्थिति में है। ऐसे में कहीं न कहीं औरैया जिले की स्थिति चिंताजनक है।
-- -- -- -- -- -- -
क्या बोले जिम्मेदार
जिले का कोई भी विभाग आईजीआरएस शिकायतों के मामले में डिफाल्टर सूची में नहीं है। रैंकिंग जरूर गिरी है, लेकिन निस्तारण 100 प्रतिशत से ज्यादा है। अगले माह रैंक में सुधार आ जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।- महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी