फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: car overturned uncontrollably after hitting the vegetable vendor, painful death

औरैया: सब्जी विक्रेता को टक्कर मार अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, दर्दनाक मौत

Mon, 20 Sep 2021 11:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Sep 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: car overturned uncontrollably after hitting the vegetable vendor, painful death
हादसे के बाद पलटी कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम चिरहुली के समीप सब्जी लेने के लिए मंडी आ रहे एक व्यापारी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा कार के शीशे तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने सब्जी विक्रेता को मृत घोषित कर दिया जबकि कार सवार एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते सैफई रेफर कर दिया गया है। सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे ग्राम चिरहुली निवासी वंशलाल (40) पुत्र रामसहाय मंडी आने के लिए सड़क पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


 

उसी दौरान इटावा की ओर से एक तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वंशलाल उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद एक गड्ढे में जाकर पलट गई। कार के पलटते ही उसमें आग लग गई।

राहगीरों ने कार में आग को लगी देखा तो वह दौड़ पड़े और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कार के शीशे तोड़ दिए और उन्हें बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को 50 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में कार सवार फरदीन (22) पुत्र तेज का निवासी जाफराबाद दिल्ली, मोहम्मद आसिम (32) पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी दरयागंज दिल्ली एवं इंसान (21) पुत्र मोहम्मद शकील निवासी जाफराबाद दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने सब्जी विक्रेता बंशलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कार सवार फरदीन को प्राथमिक उपचार के बाद सफाई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई थी जहां से शव का पंचनामा भर मृतक वंशलाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed