फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Another chance to get e-KYC done, get it done by August 25

औरैयाः ई-केवाईसी कराने का एक और मौका, 25 अगस्त तक करा लें

Tue, 09 Aug 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Another chance to get e-KYC done, get it done by August 25
औरैया। किसान सम्मान निधि ले रहे ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। ई-केवाईसी से वंचित 72,765 किसानों को 25 अगस्त तक का एक और मौका दिया गया हैै। 10 व 11 अगस्त को कैंप लगाकर ऐसे किसानों की ई-केवाईसी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के दो लाख 29 हजार 931 किसानों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया जा रहा है। इनमें से एक लाख 56 हजार 666 किसानों ने ही अभी तक ई-केवाईसी कराई है। जबकि 72765 किसान शेष हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही 12वीं किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके चलते ई-केवाईसी कराने से वंचित रहने वाले किसानों को एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत 10 व 11 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक प्राविधिक सहायक जनसेवा केंद्र द्वारा कैंप लगाकर किसानों की ई-केवाईसी करवाएगा। 16 से 23 अगस्त के मध्य विशेष अभियान के तहत घर घर संपर्क कर ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। गांव में लगाए जा रहे कैंपों में छूटे किसान प्रत्येक दशा में अपनी ई-केवाईसी करा लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें 12वीं किस्त से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed