{"_id":"62d6f08b992ca416f3362fd3","slug":"auraiya-90-thousand-rupees-kept-in-the-bike-s-trunk-stolen-auraiya-news-knp70842377","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : मोटर साइकिल की डिग्गी में रखे 90 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : मोटर साइकिल की डिग्गी में रखे 90 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-11 पीड़ित विपिन कुमार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। भगत सिंह चौराहे के पास खड़ी बाइक की डिकी से 90 हजार रुपये उड़ा लिए। चौराहे पर लगा सीसीटीवी बंद होने से चोर का सुराग नहीं लगा है। पुलिस चौराहे के पास स्थित प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी खंगाल रही है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुर्वा धन्ना निवासी रामेश्वर के बेटे विपिन कुमार की दयालगांव में दूध की डेरी है। मंगलवार को बिधूना स्थित केनरा बैंक से 90 हजार रुपये निकाले और बाइक की डिकी में रखकर घर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे भगत सिंह चौराहे के पास बाइक खड़ी कर सेब खरीदने लगे। इसी बीच चोरों ने डिकी खोलकर उसमे रखे 90 हजार रुपये पार कर दिए।
सेब लेकर लौटे तो डिकी खुली थी और रुपये गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। बिधूना कोतवाली में इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की। भगत सिंह चौराहे पर लगे सीसीटीवी की जांच की तो बंद मिला। पुलिस चौराहे के पास स्थित प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
भगत सिंह चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां से हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अपराध पर नजर रखने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए थे, लेकिन यह करीब एक साल से खराब है। लोगों ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी को सही कराने की मांग की है।