फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: 30 people found ill again in Ellie, the team reached the village

औरैया : ऐली में फिर बीमार मिले 30 लोग, गांव पहुंची टीम

Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: 30 people found ill again in Ellie, the team reached the village
फोटो-07एयूआरपी-29- बीमार लोगों की जांच रिपोर्ट देखते डॉ. सरफराज। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया/रुरुगंज। मौसम में आए बदलाव के बाद गांव में संक्रामक रोग पैर पसार रहे हैं। शुक्रवार को अछल्दा ब्लॉक के ऐली में 30 लोग बीमार मिले। इनमें ज्यादातर को तेज बुखार व खांसी है। टीम ने घरों व आसपास लार्वा की जांच की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सरफराज, डॉ. अभिषेक भदौरिया गांव पहुंचे। यहां पर टीम को खुशी (11), राजीव कुमार(45), दीक्षा (50), शिवांग (6), मनोरम (46), श्याम दोहरे (45), प्रभुराज (60), रोशनी (19), ऋषभ (17), श्याम प्रकाश (40) समेत 30 लोग बीमार मिले।
विज्ञापन

ज्यादातर लोगों को तेज बुखार, खांसी, जुकाम है। डॉक्टरों ने सभी की जांच कर दवा दी। गांव के लोगों ने टीम को बताया कि निजी अस्पतालों की जांच में कई लोगों को डेंगू निकला है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में ब्लड की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। घरों के आस पास लार्वा भी चेक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों का अलग-अलग तरह से इलाज हो रहा है। निजी अस्पतालों की जांच में मरीजों को डेंगू बताया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में वायरल बता कर इलाज किया जा रहा है।

कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि तेजी से प्लेटलेट्स घटना डेंगू के लक्षण होते है। जिले में एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं है। इसलिए रैपिड कार्ड से लक्षण दिखने पर डेंगू का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed