फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   August nine teaching staff assembly Gerenge

नौ अगस्त को विधानसभा घेरेंगे शिक्षणेत्तर कर्मचारी

Mon, 11 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Mon, 11 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
August nine teaching staff assembly Gerenge
नगर पालिका इंटर कालेज में बैठक करते शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज में हुई। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिकों की मनमानी पर शिक्षणेत्तर संघ खफा दिखाई पड़ा। बैठक में नौ अगस्त को  विधानसभा के घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। यहां शिक्षणेत्तर कर्मियों ने अपनी समस्याएं रखीं। सांफर स्थित सर्वोदय इंटर कालेज के कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि 2011 से दफ्तर के कार्य कर रहा हूं। प्रधानाचार्य  लिपिक पद पर पदोन्नति की फाइल नहीं बना रहे हैं। संरक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वह 30 जून 2016 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के बावजूद नरेश राठौर भुगतान नहीं कर रहे हैं। कनैडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व चरन सिंह इंटर कालेज में बोनस भुगतान न होने व गलत नियुक्ति की शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


शिक्षणेत्तर कर्मियों के साथ हो रहे गलत व्यवहार पर संघ ने निंदा प्रस्ताव पास किया ।  संघ के महामंत्री उत्तम शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय  आह्वान पर नौ अगस्त को विधान सभा का घेराव किया जाएगा।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र भदौरिया ने कहा कि हर विद्यालय से कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर लखनऊ कूंच करेंगे। बैठक में उमेश कुमार त्रिपाठी, अखिलेश दीक्षित, अरविंद वर्मा, राजेश कुमार त्रिपाठी, गिरजेश शुक्ला, देवकी नंदन, अवधेश कुमार वर्मा, विजय मिश्रा, सुभाष चंद्र, रूप सिंह, प्रमोद कुमार, सत्य नारायण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed