फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ATVM ticket office closed from the next day of operation

Auraiya News: संचालन शुरू होने के अगले दिन से बंद हो गया एटीवीएम टिकट घर

Tue, 19 Sep 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
ATVM ticket office closed from the next day of operation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
भगवतीगंज की ओर से आने वाले रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए 12 दिन पहले खोला गया एटीवीएम टिकट घर बंद है। इसका कारण एटीवीएम फैसिलिटेटर (संचालक) का गायब होना बताया जा रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण की भनक पर पांच सितंबर की शाम इसे संचालित कराया था।

औरैया जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। बिधूना, ऐरवाकटरा, बेला, सहार, रामगढ़ आदि प्रमुख कस्बों के साथ दिबियापुर कस्बे के भगवतीगंज साइड में स्थित नगर पंचायत के आधे वार्डों के यात्री भगवतीगंज की ओर से रेलवे स्टेशन फफूंद पहुंचते हैं। भगवतीगंज की ओर से आने वाले यात्रियों को पहले फुट ओवरब्रिज पार करके दूसरी ओर स्थित टिकट घर से टिकट लेना पड़ता है। इसके बाद संबंधित प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन पकड़नी पड़ती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग एवं व्यापारी भगवतीगंज की ओर टिकट घर खोले जाने की मांग कर रहे थे। लगभग आठ माह पहले भी रेल अधिकारियों के पहुंचने पर व्यापारियों ने टिकट घर खोले जाने की मांग की थी। रेल अधिकारियों के पहुंचने की संभावनाओं के चलते आनन फानन पांच सितंबर की शाम को श्री बाबा परमहंस धाम के सामने एटीवीएम का संचालन शुरू करा दिया गया। मगर छह सितंबर को अधिकारियों के निरीक्षण में एटीवीएम फैसिलिटेटर अपने कागजात नहीं दिखा पाए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि एटीवीएम पर वही फैसिलिटेटर बैठकर टिकट बिक्री करेगा जो अपने कागजात दिखा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि अधिकारियों की सख्ती के बाद पांच में से केवल दो फैसिलिटेटर ही अपने कागजात दिखाने पहुंचे। इससे भगवतीगंज में शुरू किए गए एटीवीएम के कमरे के बाहर लगातार ताला पड़़ा हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार यदि फैसिलिटेटर कागजात दिखाने नहीं पहुंचते हैं तो नए फैसिलिटेटर के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही एटीवीएम का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed