फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attack on uncle and nephew, FIR against four

Auraiya News: मामा-भांजे पर हमला, चार पर प्राथमिकी

Mon, 01 Jun 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Attack on uncle and nephew, FIR against four
औरैया। पीटने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मां की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना दिबियापुर रोड पर कखावतू कॉलोनी के पास आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कखावतू निवासी रेशमा देवी ने पुलिस को बताया कि 30 मई की शाम करीब छह बजे उनका बेटा रवि सिंह अपने भांजे सचिन के साथ बाइक से गांव केशमपुर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वे दिबियापुर रोड स्थित कखावतू कालोनी के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव कखावतू निवासी मयंक उर्फ राजा, गांव बिरिया निवासी गोलू, नीलेश और प्रदीप ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बाइक रुकवाकर रवि और सचिन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मामा-भांजे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed