फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ATMs in showroom, showpiece become ATM

सहालग जोरों पर, शोपीस बने एटीएम

Sun, 29 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ATMs in showroom, showpiece become ATM
बिधूना (औरैया)। कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, सिंडिकेट आदि बैंकों के एटीएम लगाए गए हैं। जो इन दिनों शोपीस बने हुए हैं। सहालग के इस दौर में रुपयों की जरूरत पड़ने पर कार्डधारक भटकने को मजबूर हैं। कार्डधारकों की मानें तो उन्हें एटीएम तो खुले मिलते हैं लेकिन कैश न होने की जानकारी मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि कस्बे में छह एटीएम मशीनें लगीं हैं।
विज्ञापन

सीन - एक
फीडर रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर लगा एटीएम बंद मिला। लोग एटीएम का शटर देखकर वापस लौटे। लोगों ने बताया कि बैंक खुलने के दौरान भी अक्सर उन्हें बंद मिलता है। शिकायत की गई लेकिन बैंक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सीन - दो
दिबियापुर तिराहा के समीप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लगे एटीएम में कई माह से कैश न होने के कारण शोपीस बना हुआ है। एटीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारी ने बताया कि एटीएम खराब है। रविवार को सही करने लिये खोला गया। अगर कैश आया तो हो सकता है, एटीएम चालू किया जा सके। नहीं तो बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन - तीन
बेला रोड नदी तिराहा पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम सिर्फ बैंक खुलने वाले दिन ही संचालित होता है। बैंक की छुटटी हो या रविवार है। एटीएम बंद रहता है।
सीन- चार
किशनी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बाहर दुकान में लगा है। यहां एटीएम का प्रयोग बैंक खुलने पर ही होता है।
ग्राहक बोले
योगेश मिश्रा ने बताया कि बिधूना में एटीएम की सुविधा शून्य है। सहालग के समय भी लोगों को एटीएम से रुपये निकासी के लिए भटकना पड़ता है। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर भी बैंक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जयेश भदौरिया ने बताया कि छुट्टी के दिन में यदि रूपयों की जरूरत पड़ जाए तो एटीएम से रुपये मिलना मुश्किल ही नहीं असंभव है। लोग एटीएम से अक्सर निराश होकर लौटते हैं।
अमित चौहान ने बताया कि कस्बे में एटीएम तो हैं लेकिन शोपीस बनकर रह गए हैं। किसी में कैश न होने तो किसी के खराब होने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed