फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   atikraman,auraiya news

मंडी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुल्डोजर

Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
atikraman,auraiya news
औैरैया। गल्ला मंडी में प्रशासन ने जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया। करीब 20 दुकानों के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स देख अभियान का विरोध करने वाले व्यापारी भी शांत रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध कब्जे करने वाले व्यापारियों को नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी परिसर में विधानसभा चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखाएस चौहान, मंडी सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने मंडी परिसर का भ्रमण कर दुकानों पर अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताई थी। सोमवार को प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। अभियान को लेकर गल्ला व्यापारियों में रोष दिखा, लेकिन कोई भी विरोध के लिए आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में इन व्यापारियों को स्वयं से ही अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा गया था। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए हैं कि शेष अवैध कब्जों को भी जल्द हटाया जाए। मंडी सचिव ने बताया कि इस बार एक गोदाम में दो विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम ही रखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से ही अवैध कब्जे हटाए गए हैं। गल्ला व्यापार मंडल के महामंत्री जमाली सिंह का कहना है कि व्यापारियों ने ही स्वयं सुरक्षा के इंतजाम किए थे। बीते 40 वर्षो से प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए। रही बात अभियान की तो इसके लिए व्यापारियों को भी विश्वास में लिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed