फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Atal Bihari was fond of writing poems

Auraiya News: कविताएं लिखने के शौकीन थे अटल बिहारी

Mon, 29 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari was fond of writing poems
दिबियापुर। सहायल रोड स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कविताएं लिखने के बहुत शौकीन थे। कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने अटल बिहारी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि साधारण शिक्षक परिवार में जन्मे अटल बिहारी की राजनीतिक शुरूआत आर्य समाज से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

शुरूआती दौर में उन्हें कविताएं लिखने और पत्रकारिता करने का बहुत शौक था। उन्होंने देश और जनसुविधा के लिए ग्रामीण सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग, एम्स, एयरपोर्ट जैसी बहुयामी योजनाओं का क्रियान्वयन करके देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, मनोज राजपूत, आनंद सिंह व जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आशाराम राजपूत, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, चेयरमैन राघव मिश्रा, राम कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।

स्मृति सम्मेलन में अटल जी को याद किया
बिधूना। ब्लॉक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद सुब्रत पाठक व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और राजनीतिक दर्शन पर प्रकाश डाला।

पूर्व सांसद ने कहा कि अटल जी की राजनीतिक शैली और सिद्धांत आज भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, अभय सिंह सेंगर, आदर्श ठाकुर, अनिल शुक्ला, मंजू सिंह, रिया शाक्य, बंटूराव, नीरज चौहान, शनि चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed